iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max details | feachers | price | launch date

 Apple ने लॉन्च की iPhone 12 सीरीज, जानिए इनके फीचर्स और कीमत iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max 



अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी apple ने मंगलवार को iPhone 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया। ऐपल पार्क से वर्चुअल तरीके से हुए लॉन्च इवेंट में कंपनी ने होमपैड को भी लॉन्च किया। iPhone 12 सीरीज में कंपनी ने चार iPhones लॉन्च किए हैं। इनके नाम iPhone 12, Iphone 12 Mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max हैं। ये सभी आईफोन्स 5जी कनेक्टिविटी के साथ हैं। सभी iPhones में नई  A14 Bionic chip दी गई है। 

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इस बार ऐपल ने अपने लॉन्च इवेंट को लगभग एक महीने देर से आयोजित किया हैं । ज्यादातर यह इवेंट सितंबर महीने में आयोजित किया जाता है जिसमें कंपनी iPhones समेत नए प्रोडक्ट्स लांच है। नए iPhones को कंपनी ने पिछली बार की ही तरह विभिन्न कलर में पेश किया है।


Apple iPhone 12

ऐपल ने iPhone 12, को काले, सफेद, लाल और नीले रंग में पेश किया है। iPhone 12 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले की स्क्रीन दी गई है। यह आईफोन डॉल्बी विजन और एचडीआर 10 को सपोर्ट करता है। 

iPhone 12

Pre‑order starting from 12:00 AM IST on 23 October


iPhone 12 Mini

वही,iPhone 12 Mini भी को काले, सफेद, लाल और नीले रंग में पेश किया है  iPhone 12 Mini को कंपनी ने 5.4 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह iPhone 12 डिवाइस में सबसे हल्का और सबसे छोटा आईफोन होगा। यह 5G सपोर्ट support करता है। इसके साथ ही यह फोनमें A14 बायोनिक भी दिया गया है यह OLED स्क्रीन, लो लाइट में नए कैमरा फीचर और मैगसेफ चार्जिंग सपोर्ट के साथ आयेगा

ऐपल iPhone 12 Mini की कीमतों की बात करें तो iPhone Mini को 699 डॉलर इसकी शुरुआती कीमत होगी

iPhone 12 mini

Pre‑order starting from 6:30 PM IST on 6 November

Apple iPhone 12 Mini and iPhone 12 prices

Apple iPhone 12 Pro

ऐपल ने iPhone 12 को स्टेनलेस स्टील बिल्ड क्वालिटी में लॉन्च किया है। इसमें नया पैसिफिक ब्लू जोड़ा गया है। इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले दिया गया है जो कि बहुत अच्छा है 
आपको बता दें कि iPhone 12 Pro की कीमत 999 डॉलर रखी गई है।

वहीं, भारत में iPhone 12 Pro,  128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी मॉडल में उपलब्ध होंगे।

iPhone 12 Pro

Pre‑order starting from 12:00 AM IST on 23 October



iPhone 12 Pro Max

वहीं, iPhone 12 Pro Max में 6.7 इंच की स्क्रीन साइज दी गई है। इसमें 12 मेगापिक्सल के तीन कैमरे हैं जोकि वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो सेंसर के साथ आएंगे। पहली बार, 10 बिट एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग iPhone 12 Pro में दी गई है।
 यह कंपनी का पहला फोन होगा, जो कि 4के 60fps डॉल्बी विजन के साथ फुटेज कैप्चर कर सकेगा।
 
 iPhone 12 Pro Max की शुरुआत 1,099 डॉलर से होगी। दोनों ही आईफोन अमेरिकी बाजार में 23 अक्टूबर से बिकने के लिए उपलब्ध होंगे।

iPhone 12 Pro Max

Pre‑order starting from 6:30 PM IST on 6 November


 भारत में iPhone 12 Pro Max 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी मॉडल में उपलब्ध होंगे। ये आईफोन सिल्वर, गोल्ड, ग्रेफाइट और पैसिफिक ब्लू कलर में आप से किसी एक को आप ले सकते हैं इनकी शुरुआत 119,900 और 129,900 रुपये से होगी।


  इन आईफोन्स की बिक्री शुरू होने के बाद इन्हें apple.com या फिर ऐपल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने