आलू टमाटर की सब्जी कैसे बनायें / how to make aalu tamtar sabji in hindi

 

नमस्कार दोस्तों आप लोगो का हमारी साइट https://alltypehelp01.blogspot.com में हार्दिक स्वागत है आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी टेस्टी सब्जी के बारे जिसे अपने देश में लगभग सभी पसंद करते हैं दोस्तों इस सब्जी के बारे में आपके मन में न जाने कितने सवाल उठते हैं जैसे

आलू टमाटर की सब्जी कैसे बनाये ?

भंडारे वाले आलू की सब्जी,

हलवाई स्टाइल आलू की सब्जी,

आलू की सब्जी,

भंडारे वाले रसेदार आलू टमाटर की सब्जी,

आलू टमाटर की सब्जी कैसे बनाते हैं,

आलू टमाटर की सूखी सब्जी कैसे बनाएं,

आलू टमाटर की सब्जी कैसे बनाए,

आलू टमाटर की सब्जी कैसे बनती हैं,

आसान तरीके से बनायें आलू टमाटर की सब्जी,

आलू टमाटर की सूखी सब्जी बनाने की विधि,

आलू टमाटर की सूखी सब्जी,

टमाटर आलू की सब्जी,

आलू - टमाटर की सब्ज़ी आदि


  तो दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आलू टमाटर की सब्जी कैसे बनाते चलिए दोस्तों शुरू करते हैं


आवश्यक सामग्री


400 ग्राम  आलू

4 बड़ा चम्मच तेल

​2 टमाटर बारीक कटा हुआ

1 इंच अदरक बारीक कटी हुई

2-3 हरी मिर्च 

1/2 छोटा चम्मच हींग

1 चम्मच जीरा 

2 टी स्पून धनिया पाउडर 

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वादअनुसार

1 चम्मच अमचूर पाउडर

1 बड़ा चम्मच ताजा धनिया कटा हुआ

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

​2 प्याज बारीक कटा हुआ

​लहसुन एक कली


दोस्तों आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू लेने हैं फिर उन्हें अच्छे से धो ले

​फिर उनको एक कुकर में डालकर दो सिटी लगाकर उबाल ले

​फिर आलुओं को कुकर से निकालकर ठंडे होने के लिए रख दें

​अब जब तक आलू ठंडे होंगे तब तक हमें लहसुन छील लेना है

​अब हमें 2 प्याज लेकर उसे छीलकर बारीक काटकर रख दें

​साथ ही 2-3 हरि मिर्च भी काट लें

​अब 2 टमाटर लेकर उन्हें भी काट लें

​अब हमें 1 इंच अदरक लेकर उसे बारीक काट लेना है

​अब तक हमारे आलू ठंडे हो चुके होंगे अब उन्हें छील लें

​अब आलुओं को अपनी इच्छानुसार साइज में काट ले

​अब हमें एक कड़ाई को गर्म होने के लिए चूल्हें पर रख दें

​तब तक लहसुन और अदरक को बारीक पीसकर रख ले आप इन्हें मिक्सर या फिर ओखली मूसल की मदद से पीस सकते हैं

​अब हमें कड़ाई में 4 बड़ा चम्मच तेल डाल देना है और उसे गर्म होने तक इंतजार करना है आप अपनी इच्छानुसार तेल की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं

​जब तेल अच्छी तरीके से गर्म हो जाय तब हमें उसमे जीरा डाल दें

​अब उसमें हींग डाल दें जब जीरा और हींग पक जाए तब उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दे और उसे पकने दें

​फिर इसमें प्याज और हरीमिर्च डाल दे और उन्हें सुनहरा होने तक पकने दें

​अब इसमें टमाटर डाल दें और उन्हें कुछ देर पकने दें

​फिर इसमें 1 चम्मच हल्दी,2 चम्मच धनिया पाउडर और 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर उसे अच्छी तरह पकने दें

​और साथ ही अपनी आवश्यकता अनुसार नमक डाल दें

​जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तब उसमें आलू डाल दें और उन्हें 2 मिनट धीमी आंच में पकने दें 

​फिर उसमें आवश्यकता अनुसार पानी डाल दें और उबाल आने के कुछ देर बाद तक गैस को धीमी आंच पर चलने दे

​अगर आप सुखी सब्जी बना रहे हैं तो आपको पानी डालने की आवश्यकता नही है आप इसे 2 मिनट और पकाकर बंद कर सकते हैं

​अब हमें उबाल आने तक हरा धनिया को अच्छी तरह साफ करके बारीक काट लें

​अब हमें गैस बंद करने से पहले 1 चम्मच अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला दे और गैस बंद कर दे

​अब हमें सब्जी में हरा धनिया और 1/2 चम्मच गर्म मसाला डाल देना है

​आपकी मनपसंद ओर स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है आप इसे रोटी पराठा या फिर पुड़ी के साथ खा सकते हैं

दो दोस्तों आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी ये हमें कंमेंट करके जरूर बताएं

धन्यवाद




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने